2024 लोकसभा का आम चुनाव भाजपा के विदाई का चुनाव है :स्वामी प्रसाद मौर्य 

 
महराजगंज: गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है,चुनाव की तैयारियों को लेकर आज महराजगंज के प्रभारी बनाए गए स्वामी प्रसाद मौर्या व सपा एम एलसी प्रत्याशी करुणा कांत मौर्य फरेंदा पहुंचे जहां वरिष्ठ सपा नेता सैयद अरशद,पूर्व विधायक विनोद तिवारी, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता के नेतृत्व में फरेंदा में जोरदार स्वागत किया गया। महराजगंज प्रभारी बनाए गए स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी के जीत का दावा किया है साथ ही उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरीके से भाजपा के कुशासन से भूरा देश व प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है उससे निजात दिलाने के लिए हम एक-एक सीट जीतने के लिए लड़ रहे हैं, उसी क्रम में हमे विश्वास है कि गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी जीत दर्ज कराएगी।
2024 की तैयारियों को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिमांचल के हुए आम चुनाव व अन्य प्रदेशों में हुए उप चुनाव के परिणाम इस बात को इंगित करते हैं की भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और जिस तरह से जनाक्रोश बढ़ रहा है हमें पुरी उम्मीद है कि भाजपा को हम 2024 में उखाड़ फेकेंगे, भाजपा का लोकसभा का आम चुनाव भाजपा का विदाई का चुनाव है।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने