*पहली बार बोर्ड परीक्षा- 2023 की तैयारी हेतु माध्यमिक शिक्षा परिषद्,  उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर उपयोगी सुझाव अपलोड*

लखनऊ : दिनांक : 24 जनवरी, 2023

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश श्री दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से आरम्भ हो रही हैं। परीक्षार्थी पूर्ण सकारात्मकता से बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते हुए परीक्षा में   उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें, इस हेतु माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा पहली बार हाईस्कूल स्तर पर हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान तथा इण्टरमीडिएट स्तर पर हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुझाव तैयार किये गए हैं। यह सुझाव माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड भी कर दिये गए हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने