संवाददाता की रिपोर्ट

अम्बेडकर नगर न्यूज 
 अंबेडकरनगर जिले में निषाद पार्टी का दसवां संकल्प दिवस महंत दिग्विजय नाथ पार्क गोरखपुर में 13 जनवरी को मनाया जाएगा । जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे उसी की तैयारी में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद मां शांति बालिका इंटर कॉलेज लखनी पट्टी ढोलबजवा रामनगर में आ रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारी में जुटे। नए वर्ष के प्रथम आगमन पर उनका स्वागत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संकल्प दिवस में 13 तारीख को निषाद समाज के लोग बड़ी संख्या में आकर अपनी आवाज को बुलंद करें और उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता एकजुट कर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करेंगे। यह जानकारी फिल्म निर्माता अभिनेता व अयोध्या मंडल सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सचिव एवं निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष साका राज साहनी ने दी। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 
मां शांति बालिका इंटर कॉलेज लखनी पट्टी ढोलबजवा रामनगर में निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष आगमन को लेकर कार्यक्रम की तैयारी बड़ी जोरों पर चल रही है कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई जूटे पार्टी के लोग।इस मौके पर प्रदेश सचिव वीरेंद्र निषाद संस्कृति प्रकोष्ठ अयोध्या मण्डल सचिन व जिला उपाध्यक्ष अम्बेडकर नगर साका राज साहनी राम प्रवेश कुमार राम प्रसाद निषाद सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने