संवाददाता रणजीत जीनगर



जालौर:-18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी रोहट ,पाली में 4 जनवरी से आयोजित होने जा रही है|इस  में भाग लेने के लिए स्थानीय संघ सांचौर से भूरा की ढाणी कारोला का दल रवाना हुआ |
स्काउट मास्टर छोटू सिंह ने बताया कि दल को रघुनाथा राम गोदारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |राष्ट्रीय जंबूरी में विभिन्न प्रकार के  साहसिक, रोचक,  लोक नृत्य ,सामूहिक नृत्य, झांकी एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी| इसमे देश व विदेश से स्काउट व गाइड भाग लेंगे|
 जंबूरी का उद्घाटन राष्ट्रपति  महोदया द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा|
 इस अवसर पर रघुनाथ राम गोदारा ,किशन लाल ,हकमाराम , सुग्रीव कुमार, गोदा राम ,देराम राम,  चेनाराम, कैलाश कुमार आदि उपस्थित थे|

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने