खाद्य सरक्षा विभाग में क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों का लिया नमूना 


        गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों 

अंबेडकर नगर। 24 दिसम्बर 2022।

क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्व खाद्य पदार्थ (बेकरी उत्पाद) उपलब्ध कराने  हेतु सहायक आयुक्त खाद्य (||), राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर के०के०उपाध्याय , मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंबेडकरनगर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने
1-वैष्णवी बेकर्स, सद्दरपुर का निरीक्षण कर स्पेशल खारी का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा।
2-हंसवर बाजार में मोहम्मद शाहिद की बेकरी की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर बटर (बेकरी उत्पाद) का नमूना , रॉयल बेकरी की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर रस्क का नमूना व सुलेमान बेकरी की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर पावरोटी का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा।
3-बसखारी बाजार में बिस्कुट स्टोर्स का निरीक्षण कर स्पेशल कुकीज (श्री ब्रांड) का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा।
आज कुल 05 नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु भेजे गये।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  गुलाब चंद गुप्ता ,हंसराज प्रसाद, अखिलेश कुमार मौर्य , पुरन्दर यादव रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने