जौनपुर। ट्रक व बोलेरो की आमने सामने भिड़ंत में मां बेटी की मौत, आठ घायल

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र कंधरपुर गांव के पास वाराणसी लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक ट्रक और बोलेरो की भीषड़ टक्कर हो गई। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
            
सिकरारा थाना क्षेत्र के मसीदा गांव से भोलानाथ का परिवार चौकिया धाम में दर्शन करने के लिए बोलेरो से गया था। दर्शन करके दोपहर बाद लौटते समय कंधरपुर के पास हाइवे पर ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। इस हादसे में भोलानाथ की पत्नी ज्योति, पुत्री चंद्रकला की मौत हो गई। घायलों में मनीषा पत्नी दीपक गुप्ता, विनोद गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता पुत्र  भोलानाथ, काजल पत्नी राहुल गुप्ता, मिस्टी पुत्री दिलीप, राधिका पुत्री भोलानाथ, केसर देवी पत्नी रामकुमार, किरन पुत्री दिलीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि भोलनाथ के पुत्र दीपक की शादी 27 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद पुत्र और बहू को चौकिया माता का दर्शन कराने के लिए वह बोलेरो से लेकर गए थे। वापस लौटते समय ट्रक में सामने से टक्कर हो गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने