बलरामपुर//केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बुधवार को जिले में पहुंचकर लोकसभा चुनाव की नब्ज टटोली। बरदौलिया में पन्ना प्रमुखों से मिलकर उन्हें पार्टी के कार्यों में जी जान से जुटने की बात कही। 
उन्होंने कहा कि सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुखों को उठानी होगी। मुड़िला में मतदाताओं के साथ संवाद के दौरान उनकी राय जानी। लोगों की समस्याओं से भी केन्द्रीय मंत्री रूबरू हुए। 
जिले में बुधवार को पहंुचे केन्द्रीय कृषि, किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। चौधरीडीह सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, सदर विधायक पल्टूराम, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, रवि मिश्रा व श्याम मनोहर तिवारी आदि ने माल्यार्पण कर मंत्री का स्वागत किया। ग्राम पंचायत बरदौलिया में पन्ना प्रमुख संवाद में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां देश को उत्तरोत्तर वृद्धि की ओर ले जा रही हैं। विपक्षी पार्टियों की ओर से रोज नई साजिशें रची जा रही हैं जिसे हमे नाकाम करना है। पार्टी की नीतियों व कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता को उठानी होगी। प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य ने कहा कि देश में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या के मामले में सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण हमारी जिम्मेदारी भी अधिक है। देश में मोदी व प्रदेश में योगी सरकारों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि यूपी में लोकसभा की सर्वाधिक सीटें हैं। यहां जीत दर्ज करने वाला ही देश में सरकार बनाएगा। ऐसे में हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सबसे अधिक है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि जन जन तक भाजपा की नीतियां पहुंचेगी तो पुन: 2024 में देश में भाजपा सरकार बनना तय है। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि पीएम मोदी ने देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। हमारी जिम्मेदारी है कि जनता को भाजपा के कार्यों की जानकारी होनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत मुड़िला का दौरा कर वहां हम पंचायत चौपाल से संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के बारे में उनका मत पूछा। 
मतदाताओं की राय मांगी तथा उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से योजनाओं के लाभ के सम्बंध में भी जानकारी ली। जिसके बाद मंत्री देवीपाटन मंदिर पहुंचे व मां पाटेश्वरी के दर्शन किए।
असगर अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने