मथुरा।।
वृन्दावन।छटीकरा रोड़ स्थित आनंदा फार्म में विभिन्न संस्थाओं में पदस्थ व अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ का धर्म, अध्यात्म व समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहीं कई संस्थाओं के द्वारा सम्मान व अभिनंदन किया गया।जिसमें देश के एक दर्जन से भी अधिक प्रांतों के विशिष्ट व्यक्तियों ने उनका सम्मान कर प्रभु से उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घ जीवन की मंगल कामना की।इस सम्मान समारोह में अनेकों प्रतिष्ठित संतों, राजनेताओं, उद्यमी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की।
हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष  महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि विप्र कुलभूषण पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ की देश व समाज के लिए अनेकों देनें हैं।उनका व्यक्तित्व व कृतित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा व ऊर्जा का श्रोत है।वे अपनी 80 वर्ष की आयु में भी धर्म-अध्यात्म व समाजसेवा के क्षेत्र में पूरे उत्साह व समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। 
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल दत्त वैद्य (खुर्जा) व राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र (नई दिल्ली) ने कहा कि पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ लोक कल्याण की प्रतिमूर्ति हैं।उनके संरक्षण में अनेकों व्यक्ति व अनेकों संस्थाएं पल्लवित व पुष्पित हुई हैं।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी पंडित जगदीश सुपानियां (कोसीकलां) ने कहा कि पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ न केवल श्रीधाम वृन्दावन के अपितु समूचे देश के गौरव हैं।वे एक ऐसे जाज्वल्यमान नक्षत्र हैं, जिन पर आने वाली पीढ़ियां सदैव गर्व करती रहेंगी।
यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानंद यादव (लखनऊ) व ब्रज भूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. पंकज गुप्ता(भरतपुर) ने कहा कि पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ समाज के प्रत्येक वर्ग से पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ जुड़े हुए हैं।उनका आचरण व व्यवहार समाज में प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देता है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी (जयपुर), अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर शर्मा व संगठन मंत्री महेश शुक्ला, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज (गुरुजी), मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्य बन्धु व उप-सभापति पंडित राधाकृष्ण पाठक व नगर आयुक्त अनुज झा, प्रख्यात भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज, पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार, स्वामी महेशानंद सरस्वती, धर्मरत्न बलरामाचार्य महाराज,महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज, धर्मगुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक, श्रीमहंत फूलडोल बिहारीदास महाराज, साध्वी डॉ. राकेश हरिप्रिया, डॉ. मनोजमोहन शास्त्री, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट के प्रशासक कैप्टन राजीव मिश्रा, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपनिदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) टी.पी. त्रिपाठी,महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज, आचार्य करन कृष्ण गोस्वामी, प्रमुख समाजसेवी विजय रिणवां, पंडित रामनिवास गुरुजी, आचार्य रमाकांत गोस्वामी,महंत हरिबोल बाबा, संस्कृत छात्रावास के संचालक पंडित बनवारी लाल गौड़, व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल, प्रमुख समाजसेवी सुधीर शुक्ला, विनय गोस्वामी, आचार्य अशोक गोस्वामी, आचार्य मारुतिनंदन वागीश, यदुनंदनाचार्य महाराज, अपर नगर आयुक्त (अयोध्या) अरुण अग्रवाल, ठाकुर बांके मन्दिर के सेवायत आचार्य आशीष गोस्वामी, राधिका गोस्वामी, श्रीगोपाल वशिष्ठ, साधना वशिष्ठ, शिवशंकर वशिष्ठ, अनन्त पाराशर, गीता वशिष्ठ, देवेश वशिष्ठ, रुचिका गोस्वामी, लखनऊ के आई.जी. पुलिस मनोज तिवारी की धर्मपत्नी प्रतिभा तिवारी आदि की उपस्थिति विशेष रही।इसके अलावा उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने बधाई संदेश के द्वारा अपनी शुभकामना प्रेषित की।संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।सम्मान समारोह का समापन मुंबई के प्रख्यात गायक मिलिंद गावा व उनकी टीम के द्वारा मनोहारी प्रस्तुतियों के द्वारा किया गया।तत्पश्चात स्वरूचिपूर्ण भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने