मथुरा।।*
 ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता महाअभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18 दिसंबर 2022 दिन रविवार को दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक सड़क दुर्घटनाओं से बच्चों को प्रेरित करने के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन क्लास 4, 5 ,6,7,8 जूनियर वर्ग सीनियर वर्ग में क्लास  9,10,11,12 सीनियर वर्ग में स्थान ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा में किया गया इस चित्रकला प्रतियोगिता में चित्रकार दंपत्ति अनिल सोनी , खुशबू उपाध्याय सोनी अतिथि रहे मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस शाखा प्रबंधक अमित शर्मा बच्चा को किया उत्साहित | संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया हमारी समिति लगातार सड़क हादसों पर काम कर रही है उसी के अंतर्गत आज भावना सिंह के संयोजन में चंदा ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी के पार्क में आज 50 विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा चित्र बनाए गए हैं यह चित्र बेहद संवेदनशील है यह समाज को प्रेरणा देने वाले हैं इसलिए इन चित्रों को मथुरा मथुरा स्थित एशिया की सबसे बड़े संग्रहालय में प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को बच्चे करेंगे जागरूक और आने वाले समय में विभिन्न स्कूलों और कोचिंग में चित्रकला प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन | संयोजिका भावना सिंह सिकरवार बताया है आज इन बच्चों से जो पेंटिंग बनाई है इसका जजमेंट जनता ही करेगी और एक पेंटिंग पर एक वोट जूनियर के लिए एक वोट सीनियर के लिए किया जाएगा उसी के माध्यम से इस चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णय किया जाएगा | चंदा ग्रीन के अध्यक्ष नवरत्न ने अतिथियों का किया स्वागत इस अवसर पर चंदा ग्रीन सोसायटी के सचिव एस पी सिंह ने कहा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा चलाई गई मुहिम में शामिल होकर सोसाइटी के बच्चे हुए जागरूक आगे भी इस तरह के आयोजक सोसाइटी में होते रहेंगे | चित्रकला प्रतियोगिता में सोसाइटी के लोग रहे बड़ी संख्या में मौजूद  |                                                                                              
राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने