उत्तर प्रदेश
गोरखपुर! *_प्रकाश नार्थ_* 
आज दिनांक 24 दिसंबर दिन शनिवार को राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संघ कार्यालय शाहपुर, गीतावाटिका गोरखपुर पर प्रातः 11:00 से 2:00 के बीच संपन्न हुई! बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गोस्वामी गौरव भारती व संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने किया!
 बैठक में मुख्य रूप से महफूज खान श्याम सुंदर पांडे, प्रदीप सिंह, अनन्त गुप्ता, नरसिंह तिवारी, विंध्याचल गुप्ता, इंद्रजीतसिंह आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति रही!
 बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए- जिसमें आगामी वर्ष के फरवरी माह में प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणीयों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया!
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक महफूज खान व प्रदेश उपाध्यक्ष ने राजेश सिंह ने कहा कि हमारी समस्त जिला कार्यकारिणीया अच्छे से काम कर रही हैं उनका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है इसलिए समस्त जनपदों में इस माह की मासिक बैठक अति आवश्यक है अगले चुनाव में समस्त सदस्यों के संगठन के प्रति किए गए योगदान ही उनके चयन का आधार होगा!
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गोस्वामी गौरव भारती ने कहा कि सृष्टि का अनिवार्य नियम परिवर्तन है इसी परिवर्तनशील नियम को क्रियान्वित करने हेतु फरवरी माह में चुनाव निर्धारित किए गए हैं इस बीच हमें स्कूल और प्रबंधक हित के लिए अपने संघर्ष को निरंतरता बनाए रखनी है! राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ जल्द ही विधान परिषद में प्रबंधकों के लिए भी सीट की मांग को धार देने जा रही है!इसके लिए जिस भी स्तर पर संघर्ष करना होगा हम सभी करेंगे, किंतु अपने अधिकार को लेकर रहेंगे!

भवदीय 
राजेश सिंह 
प्रदेश उपाध्यक्ष / मीडिया प्रभारी
 राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने