सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मऊ डिपो को दी गयी पदावनति,
की जायेगी सरकारी धन की रिकवरी
 लखनऊ: 28 नवम्बर, 2022
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एम0डी0 श्री संजय कुमार ने आगरा क्षेत्र के फाउन्ड्री नगर डिपो के तत्कालीन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पी0के0 सिंह को निगम को हानि पहुंचाने का दोषी पाते हुए वर्तमान पद से एक पद नीचे पदावनति एवं सरकारी धन की रिकवरी उनके वेतन/देयकों से किये जाने के आदेश जारी किये हैं।
श्री संजय कुमार ने बताया कि श्री पी0के0 सिंह सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फाउन्ड्री नगर डिपो आगरा के पद पर रहते हुए अपात्र कर्मचारियों का विशेष अवकाश स्वीकृत कर निगम को कुल रु0 3,44,894 का हानि पहुंचाया तथा बिजली घर बस स्टेशन के प्रसाधन के लैवेट्री ब्लॉक से रु0 1,39,840 जमा न कराकर निगम को कुल रु0 4,87,784 की हानि पहंुचायी, जिसकी वसूली श्री सिंह के वेतन/देयकों से की जायेगी।
एम0डी0 परिवहन निगम ने बताया कि श्री पी0के0 सिंह ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने तथा मनमर्जी से कार्य करने के कारण निगम के प्रतिफल में 171.06 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। श्री पी0के0 सिंह को इस कारण से मौजूदा पद से एक पद निम्न अवनति के आदेश जारी किये गये हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने