मछलीशहर। सनराइज कंप्यूटर व स्पीकिंग क्लासेज द्वारा बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

मछलीशहर,जौनपुर। जनपद के समाधगंज बाजार स्थित सनराज कंप्यूटर एण्ड स्पीकिंग क्लासेज संस्था द्वारा बाल दिवस पर भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बताते चलें कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के जयंती पर सनराइज कंप्यूटर एण्ड स्पीकिंग क्लासेज संस्थान के बच्चों ने नेहरू जी के चित्र पर सर्वप्रथम माल्यार्पण कर उनको नमन किया। बता दें कि उपरोक्त कार्यक्रम में संस्था के होनहार बच्चों के द्वारा भी नेहरू जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कुछ छात्रों ने संगीत के माध्यम से भी नेहरू जी को श्रद्धांजलि भी अर्पित किया। इस अवसर पर विगत माह में हुए टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को  डायरेक्टर राजन सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के डायरेक्टर सुनील मौर्य ने किया। अध्यापक मंजय सिंह और राहुल अग्रहरि, राकेश शर्मा ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चो को बताया और उनका मार्गदर्शन किया। अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने