प्रेसनोट दिनांक 29.11.2022
*थाना रौनाही जनपद अयोध्या पुलिस ने एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।*

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अयोध्या द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 29.11.2022 को उ0नि0 रवीश कुमार यादव मय पुलिस बल थाना रौनाही जनपद अयोध्या के द्वारा दौराने देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के काटा चौराहे पर मामूर थे, मुखबिर खास की सूचना पर दिगम्बरपुर हाइवे अण्डर पास से अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र उधव प्रसाद निवासी दिगम्बरपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । जिसे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 404/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त संतोष कुमार उपरोक्त को वास्ते रिमान्ड मा0 न्यायालय सदर अयोध्या भेजा गया ।     

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
• सन्तोष कुमार पुत्र उधव प्रसाद निवासी दिगम्बरपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या । 

*पंजीकृत अभियोग-* 
• मु0अ0स0 404/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रौनाही जनपद अयोध्या  

*बरामदगी –*
• एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर । 

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 रवीश कुमार यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या  
• आरक्षी धनंजय पासवान थाना रौनाही जनपद अयोध्या  
• आरक्षी पवन कुमार थाना रौनाही जनपद अयोध्या  
• आरक्षी अश्वनी मिश्रा थाना रौनाही जनपद अयोध्या  👇

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने