अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव को चुनौती के रूप में ले कर कार्य कर रही है।भाजपा के साथ शहरी मतदाताओं का एक बड़ा समूह प्रत्येक चुनाव में मजबूती से खड़ा होता है।भाजपा ने गांवों के साथ साथ स्थानीय निकायों का तेजी से विकास कर पिछले सरकारों की तुलना में ऐतिहासिक कार्य किया है।
          उपरोक्त विचार अकबरपुर नगर पालिका परिषद की वार्ड संयोजक/वार्ड प्रभारी/शक्ति केंद्र संयोजक की बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर चुनाव प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में व्यक्त किया।
            उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा निर्देशित कार्यों और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की बदौलत स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत होगी।भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और लगन से किए जाने वाला कार्य ही जीत की गाथा लिखेगा।
         बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की समर्थक बड़ी संख्या में मतदाता शहरों में निवास करती है।भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने शहरों की सूरत का अमूल चूल परिवर्तन कर उनकी विकास की धारा को तेजी से बहाया है।भाजपा कार्यकर्ता जनता की सुख दुख में हमेशा खड़े रहते हैं जिसके साथ जनता निकाय चुनाव में खड़ी रहेगी।
         नगर निकाय चुनाव संयोजक/जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बैठक का संचालन करते हुए मुख्य अतिथि,भाजपा जिलाध्यक्ष और निकाय जिला संयोजक का स्वागत किया।बैठक में मुख्य रूप से निकाय चुनाव के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव,सह संयोजक पंकज वर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,वार्ड संयोजक राजेश सिंह बबलू,डाक्टर संतोष सिंह,बहाऊ सुमन,शिव पूजन राजभर,गया प्रसाद वर्मा,रिंकल सिंह,दीपक तिवारी,रमेश यादव,संजय तिवारी,जावेद मलिक,बजरंगी पाठक,अशोक चौधरी, अरविंद सिंह डिंपू,मनोज मौर्य,संजय तिवारी,वार्ड संयोजक हरिदास तिवारी,सुखदेव सिंह,सेवा राम यादव,विवेक कसौधन,राम केवल वर्मा,डॉ संत राम पाण्डेय,जितेंद्र कन्नौजिया,नवनीत मद्धेशिया,सुमेध जायसवाल,अतुल मिश्र,अनिरुद्ध पाण्डेय,शक्ति केंद्र संयोजक पवन यादव,गौतम श्रीवास्तव,रिषभ मेहरोत्रा, नंद लाल गुप्ता,रवींद्र वर्मा,संतोष सिंह,महेंद्र गौड़, रवींद्र वर्मा आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने