मथुरा।।
वृन्दावन।रुक्मिणी विहार क्षेत्र स्थित कृष्णा वैभव (कृष्णा हाइट्स) में धार्मिक यात्रा परिवार (मुम्बई) के द्वारा चल रहे अष्ट दिवसीय ब्रज महामहोत्सव के अंतर्गत श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भक्तों-श्रद्धालुओं को श्री गिरिराज गोवर्धन की महिमा बताते हुए प्रख्यात भागवताचार्य स्वामी डॉ. देवकी नंदन शर्मा महाराज ने कहा कि गिरिराज गोवर्धन महाराज साक्षात भगवान श्रीकृष्ण के ही प्रतिरूप हैं।उनमें और श्रीकृष्ण में कोई भेद नहीं है।वस्तुत: भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति के संरक्षण करने के लिए ही गिरिराज पूजा की लीला की थी।जिससे कि लोग प्रकृति के महत्व को जानें और उसकी उपयोगिता का सही से पालन करें।
उन्होंने कहा कि ब्रज की पावन भूमि पर त्रिदेव पर्वत रूप में विद्यमान हैं। जो कि बरसाना में ब्रह्मगिरि (ब्रह्मदेव), नंदगांव  में नंदीश्वर पर्वत (महादेव) एवं गोवर्धन में गिरिराज पर्वत (भगवान विष्णु) के स्वरूप हैं।इनकी पूजा व परिक्रमा करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।इसीलिए गिरिराज गोवर्धन ब्रजवासियों के इष्टदेव हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी,प्रमुख समाजसेवी सुरेशकुमार जोशी, रासाचार्य स्वामी भारत भूषण शर्मा व सौरभ शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, अशोक जैन (श्याम भक्त), राजेंद्र अग्रवाल (खैरली वाले), सीमा जैन,अनिल अग्रवाल, सुनील गर्ग, डॉ. सचिन अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, महेश गाडिया, ओमप्रकाश झाझूका, रजत अग्रवाल, किशन गोयल, राजीव अग्रवाल, गोकुल चंद्र सिकरिया, महेश मित्तल, राकेश खेतान, रजत झाऊवाला, दीनदयाल डीडवानिया, सुरेन्द्र मोदी, जुगल खेतान, विश्वनाथ बागेडिया, महावीर सावरागी, राकेश गर्ग, पवन पोद्दार, शुशील डालमिया, मीनामहेश, डॉ. मनोज बंसल, मुरारी लाल अग्रवाल, नरेंद्र चेतराम, अशोक अग्रवाल व यशवर्धन अग्रवाल आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने