प्रेसनोट दि0 20.11.2022
*अवैध पिस्टल व तमन्चा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 20.11.2022 को श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या व श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के द्वारा अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही व वांछित/वारण्टियों की गिर0 हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर महोदय के निकट प्रवेक्षण में व दिनेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष महराजगंज के कुशल नेतृत्व में व एसओजी टीम अयोध्या की संयुक्त टीम मय हमराह फोर्स के साथ मुखवीर की सूचना के आधार पर अभियुक्त 1.पंकज यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी ग्राम छतरा थाना महराजगंज अयोध्या उम्र करीब 20 वर्ष 2.विवेक यादव पुत्र श्रीराम भवन यादव निवासी ग्राम सेरवाघाट थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को रामपुर नहर पुलिया से अभियुक्त पंकज यादव के कब्जे से एक अदद पिस्टल .32 बोर व 01 अदद जिन्दा कार0 तथा अभियुक्त विवेक यादव के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कार0 के दिनांक 20.11.2022 समय करीब 04.10 बजे गिर0 किया गया, नाजायज तमन्चा व कार0 बरामद होने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 428/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 बनाम पंकज यादव व मु0अ0सं0 429/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 बनाम विवेक यादव के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, विवरण निम्नवत है। 

गिर0 अभियुक्त का नाम पता 
1.पंकज यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी ग्राम छतरा थाना महराजगंज अयोध्या उम्र करीब 20 वर्ष 
2.विवेक यादव पुत्र श्रीराम भवन यादव निवासी ग्राम सेरवाघाट थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 20 वर्ष 
बरामद माल का विवरण 
01.अभि0 पंकज यादव के कब्जे से (एक अदद देशी पिस्टल .32 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर)
02.अभि0 विवेक यादव के कब्जे से (एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर)

गिर0/बरामद करने वाली पुलिस टीम
01. दिनेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष महराजगंज अयोध्या
02. उ0नि0 श्री मो0 अमीन थाना महराजगंज अयोध्या
03. आरक्षी ओम प्रकाश सरोज थाना महराजगंज अयोध्या
04. आरक्षी पासी शैलेश गुलाबचन्द थाना महराजगंज अयोध्या
05. आरक्षी पुनीत कुमार थाना महराजगंज अयोध्या
एसओजी टीम  
01. निरीक्षक श्री अरसद सिद्दकी एसओजी प्रभारी जनपद अयोध्या
02. आरक्षी विनय राय एसओजी जनपद अयोध्या
03. अश्वनी कुमार एसओजी जनपद अयोध्या
04. प्रियेश कुमार एसओजी जनपद अयोध्या

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने