संवाददाता रणजीत जीनगर
दौसा :- राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय के आदेशानुसार जयपुर मंडल अन्तर्गत चार जिलों से सर्विस रोवर्स का चयन 18वीं राष्ट्रीय स्काउट/गाइड जंबूरी हेतु 9 नवंबर से 21 नवंबर 2022 तक सेवा शिविर के लिए रोहट, पाली हेतु किया गया है |
डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑपन रोवर क्रू बाँदीकुई रोवर स्काउट लीडर राकेश कुमार मेहरा ने बताया कि जिले से पांच रोवर्स जीतू राम बैरवा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, अमन बैरवा, सचिन कुमार मीणा और सौरभ बैरवा का दौसा सी.ओ. गाइड इंदु तंवर द्वारा चयन राष्ट्रीय जंबूरी सेवा शिविर के लिए किया गया है |
बांदीकुई स्थानीय संघ सचिव गोवर्धन मित्तल एंव दौसा रोवर लीडर विकास सैनी द्वारा रोवर्स को शुभकामनाएं प्रेषित की गई गई है |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने