जौनपुर। मड़ियाहूं पुलिस के साथ मुठभेड़ मे 2 शातिर हत्यारे/लुटेरे गिरफ्तार
  
एक बदमाश के बाँये पैर मे लगी गोली,कब्जे से 2 देशी तमंचा 315 बोर, 1 मिस कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, 4 जिन्दा कारतूस, 3 मोबाईल कीपैड व 2 मोबाइल स्क्रीन टच, व 1 मोटर साइकिल के साथ लूट का किमती सामान बरामद

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे प्र.नि. ओम नारायण सिंह के नेतृत्व मे आज दिनांक 05.11.2022 को थाना पुलिस टीम द्वारा भगत सिंह तिराहे पर भोर मे मौजूदगी के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 23/24.10.2022 व 03.10.2022 को घटना कारित करने वाले अपराधी सत्तीमाई तिराहे की तरफ उपरोक्त तिथियों को घटित घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन से पुनः कोई गम्भीर अपराध करने के लिए आने वाले हैं। सूचना पर विश्वास कर द्वितीय मोबाईल तथा अन्य पुलिस बल को तलब करते हुए अपराध एवं अपराधियो के सम्बन्ध मे चर्चा के दौरान बाईपास की तरफ मोटरसाईकिल से जाते हुए दो व्यक्ति जिसमे आगे बैठा हुआ व्यक्ति हेल्मेट लगाया था। मुखबिर द्वारा मौके पर उन्हे इशारा कर बताया गया कि यही वह अपराधी है जिन्हे घटना कारित करना है। तत्काल संदिग्ध मोटरसाइकिल का पीछा सरकारी वाहनो से किया जाने लगा, जोगापुर नहर पुलिया के पास जौनपुर की तरफ से पुलिस बल आता देख संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियो द्वारा जोगापुर नहर पुलिया क्रास कर सराय कालीदास की तरफ तेजी से मुड़कर भागे कि कुछ दूरी पर जाते हुए मोटरसाईकिल असंतुलित होकर गिर पड़ी।
  
पुलिस टीम को देखकर दोनो बदमाश भागने लगे तथा आत्मसमर्पण करने हेतु कहने के बाद भी पिछे मुड़कर अपने अवैध असलहों से पुलिस बल पर लक्ष्य करके जान से मारने की नियत से गोली चलाने लगे, प्रभारी निरीक्षक द्वारा पहने गये बुलेट प्रूफ जैकेट पर बांयी तरफ सीने पर गोली लगी जिससे बाल – बाल बचते हुए पुनः बदमाशो को आत्मसमर्पण हेतु बोला गया,किन्तु बदमाश फिर से फायरिंग करते हुए भागने लगे। आत्मरक्षार्थ प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूँ तथा उ0नि0 शिवभंजन प्रसाद द्वारा आत्मरक्षार्थ दो – दो राउण्ड अपने सराकारी पिस्टल से फायर किया गया। एक बदमाश के चिल्लाने की आवाज आई तथा एक बदमाश भागने लगा, भागे हुए बदमाश की घेराबन्दी के लिए दूसरी पुलिस टीम आगे बढ़ी। चिल्लाते हुए बदमाश के पास पुलिस टीम के पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि बदमाश के बाँये पैर मे गोली लगी है तथा उसके पास तमन्चा 315 बोर तथा एक पिठ्ठू बैग निले रंग का पड़ा है, हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा दूसरे बदमाश को कुछ दूरी पर मय 315 बोर तमन्चा जिसके चैम्बर मे एक मिस कारतूस था के साथ हिरासत पुलिस मे लिया गया।
     
अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है, आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ विवरण –घायल अभियुक्त राजेन्द्र कुमार पटेल पुत्र स्व0 लालजी पटेल निवासी ग्राम चकिया धम्मौर थाना बहरिया जनपद प्रयागराज तथा राजेश कुमार गौतम पुत्र स्व0 लालता प्रसाद गौतम निवासी सैफखानपुर उर्फ चिल्हाराय थाना बहरिया जनपद प्रयागराज द्वारा दिनांक 23/24.10.2022  को मृतक जीलाजीत जैसवार निवासी आशापुर सिरौली थाना रामपुर के हत्या से सम्बन्धित अभियोग मु0अ0सं0 350/22 धारा 302/201 भादवि के सम्बन्ध मे सीसीटीवी फुटेज तथा सूचना /आसूचना से प्रकाश मे आये अभियुक्तगण द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया तथा दिनांक 03.10.2022 को नन्दलाल राजभर ग्राम मधुपुर थाना नेवढ़िया से नशीला पदार्थ खिलाकर पैसा लूटने की भी स्वीकारोक्ति की गयी तथा थाना मुंगराबादशाहपुर मे पंजीकृत मु0अ0सं0 260/22 धारा 328 भादवि से सम्बन्धित पिडित मंजूर अहमद से घटित घटना की स्वीकारोक्ति की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण का एक संगठित जहरखुरानी /लूट /हत्या का गिरोह है जो आर्थिक लाभ के लिए जनपद प्रयागराज सहित जौनपुर तथा अन्य सीमावर्ती जनपदो मे लगातार ऐसी वारदातो को अंजाम देते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-

1. राजेश कुमार गौतम पुत्र स्व0 लालता प्रसाद गौतम निवासी सैफखानपुर उर्फ चिल्हाराय थाना बहरिया जनपद प्रयागराज
2. राजेन्द्र कुमार पटेल पुत्र स्व0 लालजी पटेल निवासी ग्राम चकिया धम्मौर थाना बहरिया जनपद प्रयागराज *(घायल)*

बरामदगी-
1 02 तमंचा देशी 315 बोर 
2 01 मिस कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर ,04 जिन्दा कारतूस
3 03 मोबाईल कीपैड व 02 मोबाइल स्क्रीन टच 
4 मु0अ0सं0 350/22 धारा 302/201 IPC थाना मड़ियाहूँ से सम्बन्धित मृतक जिलजीत जैसवार का आधार कार्ड तथा चश्मा मय केश जो मुम्बई स्थित आवेदक के निवास पते के बाजार से निर्मित है ।  
5 मु0अ0सं0 352/22 धारा 328/392 IPC थाना मड़ियाहूँ  से सम्बन्धित वादी /पिड़ित नन्दलाल का लूटा हुआ बैग मे रखा हुआ कीमती सामान तथा मोबाईल फोन।  
6 मु0अ0सं0 260/22 धारा 328 IPC थाना मुँगरा बादशाहपुर  से सम्बन्धित पिड़ित मंजूर अहमद का मोबाईल फोन तथा टिकट आदि।  
7 उपरोक्त घटना मे प्रयुक्त सीसीटीवी से प्रकाश मे आयी मोटरसाईकिल UP 70 EY 6841 स्प्लेन्डर प्लस व रंग काला।
आपराधिक इतिहास

1.राजेश कुमार गौतम पुत्र स्व0 लालता प्रसाद गौतम निवासी सैफखानपुर उर्फ चिल्हाराय थाना बहरिया जनपद प्रयागराज*
1. मु0अ0सं0 29/10 धारा 379/411 IPC थाना जीआरपी प्रयागराज जनपद प्रयागराज
2. मु0अ0सं0 69/10 धारा 379/411/328 IPC जीआरपी प्रयागराज जनपद प्रयागराज 
3. मु0अ0सं0 81/10 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर अधि0 थाना जीआरपी प्रयागराज जनपद प्रयागराज
4. मु0अ0सं0 359/12 धारा 110 जी थाना जीआरपी प्रयागराज जनपद प्रयागराज
5. मु0अ0सं0 28/10 धारा 21/22 एनडीपीएस अधिनियम थाना थाना मऊआईमा जनपद प्रयागराज
6. मु0अ0सं0 29/10 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना मऊआईमा जनपद प्रयागराज
7. मु0अ0सं0 75/18 धारा 324 IPC थाना लालापुर जनपद प्रयागराज
8. मु0अ0सं0 212/19 धारा 21,22 एनडीपीएस एक्ट जीआरपी प्रयागराज जनपद प्रयागराज
9. मु0अ0सं0 259/20 धारा 379/411 IPC थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ 
10. मु0अ0सं0 308/20 धारा 379/4011 IPC थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ 
11. मु0अ0सं0 214/20 धारा 401/411/413/420/467/468/471 IPC थाना फुलपुर जनपद प्रयागराज
12. मु0अ0सं0 363/20 धारा 379/411 IPC थाना मऊआईमा जनपद प्रयागराज 
13. मु0अ0सं0 370/20 धारा 379/411 IPC थाना मऊआईमा जनपद प्रयागराज
14. मु0अ0सं0 436/20 धारा 379/411 IPC थाना सोराँव जनपद प्रयागराज
15. मु0अ0सं0 732/20 धारा 379/411 IPC थाना सोराँव जनपद प्रयागराज
16. मु0अ0सं0 80/20 धारा 379/411 IPC थाना बहरिया जनपद प्रयागराज
17. मु0अ0सं0 92/20 धारा 379/411 IPC थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ 
18. मु0अ0सं0 01/21 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर अधि0 थाना फुलपुर प्रयागराज 
19. मु0अ0सं0 326/21 धारा 379/328 IPC थाना फुलपुर जनपद प्रयागराज
20. मु0अ0सं0 350/22 धारा 302/201 IPC थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर  
21. मु0अ0सं0 352/22 धारा 328/392 IPC थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर
22. मु0अ0सं0 353/22 धारा 307 IPC थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर 
23. मु0अ0सं0 355/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर 
24. मु0अ0सं0 260/22 धारा 328 IPC थाना मुँगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर

2.अभियुक्त राजेन्द्र कुमार पटेल पुत्र स्व0 लालजी पटेल निवासी ग्राम चकिया धम्मौर थाना बहरिया जनपद प्रयागराज। (घायल)*
1. मु0अ0सं0 350/22 धारा 302/201 IPC थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर  
2. मु0अ0सं0 352/22 धारा 328/392 IPC थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर
3. मु0अ0सं0 353/22 धारा 307 IPC थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर 
4. मु0अ0सं0 354/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर 
5. मु0अ0सं0 260/22 धारा 328 IPC थाना मुँगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर 

गिरफ्तारी/बरामदगी  करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्र.नि. ओम नारायण सिंह थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
2. उ.नि. शिवभंजन प्रसाद , उ0नि0 लल्लन सिंह, उ0नि0 बृजकुमार मिश्रा थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर।
3. हे0का0 दीपचन्द चौहान, हे0का0 सुखराज, हे0का0 रामबली यादव, हे0का0 सतीश यादव, हे0का0 कृष्ण मुरारी यादव का0 राजन भानू, का0 रामआशीष यादव, का0 जितेन्द्र देव पाण्डेय, का0 राजेन्द्र प्रसाद, का0 सुर्य कुमार यादव, का0 आलोक कुमार थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने