मथुरा।।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर एक लाल रंग के सूटकेस में लड़की की लाश मिली है। उसके सीने में गोली मारी गई है। साथ ही उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी हैं। ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया।

प्रथम द्रष्टतया लगता है कि ये हत्या कहीं और दूसरी जगह पर की गई है,  यहां केबल लाश लाकर फेंकी गई है। पुलिस ने म्रतक लड़की  की शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल लड़की की लाश को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
मामले का संज्ञान शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट के निकट सर्विस रोड पर राजकीय कृषि फार्म के में काम कर रहे मजदूरों ने लिया जिसमें उन्होंने लाल रंग का सूटकेस पड़ा देखा। पहले उन्हें लगा कि ये सूटकेस किसी कार से गिरा होगा। कुछ राहगीरों ने भी अपनी गाड़ियां इस सूटकेस के पास रोक दीं।
पास जाकर देखा तो सूटकेस से खून रिसता हुआ दिख रहा था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। सूटकेस खुला तो सभी हैरान रह गए। उसके अंदर लाश थी। लाश पालिथीन में पैक करके सूटकेस में रखी गई थी।
पुलिस को लड़की के सीने में गोली के निशान मिले हैं। देखकर लगता है कि काफी करीब से गोली मारी गई है। उसके शरीर मे कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। लड़की ने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहन रखा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। ताकि कातिल के सुराग जुटाए जा सके।
घटनास्थल पर पहुंचे CO आलोक सिंह ने बताया कि लड़की की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए आस-पास के सभी शहरों में इसकी तस्वीरों को भेजा जा रहा है।
आशंका है कि नोएडा, आगरा, हाथरस और बरेली से लाश को लाकर यहां फेंका गया होगा। अगर पुलिस की थ्योरी सही है, तो क्राइम को करने के लिए कार या किसी वैन का इस्तेमाल किया गया होगा। पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से जुड़ी लिंक रोड के होटल और ढाबों पर पूछताछ शुरू कर दी है। यहां लगे CCTV भी देखे जा रहे हैं।

अच्छे परिवार से संबंध रखती है लड़की

लड़की का पहनावा देखकर ऐसा लगता है कि उसकी हत्या सुनियोजित नहीं है। वो किसी अच्छे परिवार से संबंध रखती है। पुलिस के अनुसार लड़की की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। उसका रंग गोरा, काले बाल सलेटी कलर की टी-शर्ट हाफ बाजू की जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ था। युवती ने नीला और सफेद रंग की पैंट पहनी हुई थी। उसके बाएं हाथ में कलावा और काला धागा भी बंधा हुआ था। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी हुई थी। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और की गई फिर सबूत मिटाने के लिए शव को यहां फेंक दिया।

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने