त्योहारी सीजन में परिवहन निगम को 167.61 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ

-एमडी परिवहन निगम


लखनऊः 10 नवम्बर, 2022


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा पर्व अवधि (दीपावली एवं छठ) 22 से 31 अक्टूबर, 2022 तक चलाई गयी बसों में लगभग 01 करोड़ 55 लाख यात्री यात्रा किये। इस दौरान उ0प्र0 परिवहन निगम को 167.61 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि पिछले वर्ष पर्व अवधि में चलाई गयी बसों से 163.97 करोड़ रूपये राजस्व के रूप में प्राप्त हुये थे।

यह जानकारी उ0प्र0 परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक श्री संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि त्योहारों के सीजन में उ0प्र0 के कुल 20 क्षेत्रों से बसें चलाई गयी। गाजियाबाद क्षेत्र से सर्वाधिक 17.61 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं झांसी क्षेत्र से 3.03 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने