पुनरीक्षित मूल्यांकन दर के सम्बंध में 14 नवम्बर तक दे सकते है आपत्ति सुझाव 
बहराइच 04 नवम्बर। उत्तर प्रदेश (सम्पत्ति का मूल्यांकन) (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2013 के नियम 4 (1) के अधीन निर्गत पुनरीक्षित वार्षिक मूल्यांकन सूची को लागू किये जाने के लिए तैयार की गयी अनन्तिम पुनरीक्षित दर सूची के विचार-विमर्श किये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के सााथ बैठक सम्पन्न हुई। 
बैठक के दौरान बताया गया कि तैयार की गयी सूची जनपद बहराइच के सभी उप निबन्धक कार्यालयों में जन सामान्य के अवलोकनार्थ उपलब्ध है। किसी को निर्धारित दर सूची में उल्लिखित प्रस्तावित मूल्यों के सम्बन्ध में आपत्ति या सुझाव देना हो तो वह 14 नवम्बर 2022 के सायं 05ः00 बजे तक लिखित रूप में आपत्ति,  सुझाव अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), सहायक महानिरीक्षक निबन्धन एवं सम्बन्धित उप निबन्धक कार्यालयों में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति/ सुझाव स्वीकार्य नहीं होंगे। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पयागपुर दिनेश कुमार, एआईजी स्टाम्प सिद्धार्थ कुमार, उप निबन्धक सदर राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, नानपारा अरूण मनोज प्रभाकर तिवारी, महसी प्रमोद सिंह, कैसरगंज जहांगीर हसन, प्रभारी उप निबन्धक मिहींपुरवा सुशील कुमार, पयागपुर शंकटा प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने