अयोध्या।
नवरात्र की अष्टमी पर और राम नगरी में दुर्गा मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का मेला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी के मंदिरों में कर रहे हैं दर्शन पूजन। महागौरी के स्वरूप की हो रही है पूजा। माता सीता की कुलदेवी छोटी देवकाली मंदिर में सुबह से ही जारी है दर्शन पूजन का क्रम। श्रद्धालु कर रहे हैं कतार बद्ध होकर दर्शन पूजन। राम नगरी माता के जयकारों से रही है गूंज।

अयोध्या
4 सौ रुपया में नाविक करेंगे मां दुर्गा मूर्ति का विसर्जन। ढेमुवा घाट मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव पर नहीं चढ पाएंगे आयोजक। शराबियों हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी पैनी नजर। सोहावल एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रौनाही थाना में संपन्न हुई पीस कमेटी की मीटिंग। मीटिंग में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला। मीटिंग में सीओ सदर शैलेंद्र प्रताप गौतम रौनाही थाना प्रभारी अक्षय कुमार सिंह लोक निर्माण विभाग के अधिकारी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी रौनाही प्रधान खुर्शीद अहमद मगलसी प्रधान रामचेत यादव धनीपुर प्रधान जीत बहादुर यादव प्रधान संघ के अध्यक्ष कुंदुरुखा प्रधान अनुराग सिंह भाजपा नेता बंटी तिवारी सहित क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत सम्मानित व्यक्ति व आम जनता मौजूद रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने