यदि आपको अचानक से सुबह-सुबह मोर नजर आ जाए तो इसका अर्थ है कि आपका पूरा दिन ही शुभ जाएगा। खासतौर पर आपको कार्यक्षेत्र में लाभ (कार्यक्षेत्र में लाभ के उपाय) मिलेगा। इतना ही नहीं, मोर की आवाज सुनना या मोर पंख सुबह-सुबह देखना भी शुभ होता है।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष
आज  नौकरी वालो की काम के सिलसिले से यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज बहस से बचें। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। महिलाओ की फरमाइश पूरी होने पर प्रसन्न रहेंगी। मनोरंजन के अवसर मुश्किल से ही मिलेंगे । 

वृष
आज कारोबार में आज जोखिम भूल कर भी ना लें नाही ही किसी से उधार संबंधित व्यवहार करें। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा घर मे मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने के कारण दवाओं पर धन खर्च करना पड़ेगा। महिलाये शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगी। 

मिथुन
आज उधारी के व्यवहार भूल से भी ना करें अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक व्यवहार दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें। 

कर्क
आज  महिलाये किसी के ऊपर जली भुनी रहेंगी घर मे अशांति का कारण भी बन सकती है। बुजुर्गो से मतभेद का परिणाम हानिकर होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
सेहत में उतारचढ़ाव लगा रहेगा स्नायु तंत्र कमजोर रहने से विविध समस्या उपजेगी। 

सिंह
आज  धन को लेकर मन विचलित रहेगा। आज आप अपने जीवनी की समीक्षा भी करेंगे जिससे मन हीनभावना से ग्रस्त रहेगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे टालने के प्रयास करें। 

कन्या
आज आपके स्वभाव में अहम की भावना रहेगी आदत अनुसार गुस्सा भी अधिक रहने के कारण जहां भी जाएंगे वही का वातावरण खराब करेंगे। अपने कार्य निकालने के लिये गलत तरीके अपनाने से नही डरेंगे। बात-बात पर नाराज होने से घर का वातावरण अस्त-व्यस्त हो सकता है।

तुला
आज बड़े लोगो से स्वार्थ सिद्धि पूर्ण कर लेंगे। पति पत्नी मे गरमा गरमी हो सकती है विवेकि व्यवहार अपनाए। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च सोच समझ कर ही करें। मानसिक चिंताओं को छोड़ सेहत आज ठीक रहेगी।

वृश्चिक
आज के दिन आपकी संतोषी प्रवृति रहेगी धन अथवा सम्मान पाने की इच्छा रहने पर भी इसके लिए ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे सहज रूप से जितना मिले उससे संतोष हो जाएगा। महिलाये भी सीमित साधनों से काम चला लेंगी। कोई अप्रिय कार्य करने की ग्लानि रहेगी। 

धनु
आज आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे। आवश्यक कार्य संध्या से पहले करले इसके बाद विघ्न बाधा के योग बनने लगेंगे।

मकर
आज  किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें।महिलाये आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडम्बर के ऊपर खर्च होगा। यात्रा एवं धन संबंधित व्यवहार अतिआवश्यक होने पर ही करें।

कुंभ
आज  आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे आरम्भ में लाभ-हानि को लेकर भ्रम पैदा होगा परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। लाभ कमाने के लिए आपको जोखिम लेना ही पड़ेगा इसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होना पड़ेगा। छोटी मोटी व्याधि लगी रहेगी।

मीन
आज आर्थिक लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आस-पास होगी वह भी अनर्गल कार्यो में खर्च हो सकती है। महिलाये शारीरिक अकड़न अथवा नसों में विकार आने से असहज रहेंगी। यात्रा का मन बन रहा है तो फिलहाल स्थगित रखें।



ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने