मथुरा।।
वृन्दावन।दावानाल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम में काठमांडू (नेपाल) के पुलिस महानिदेशक धीरज प्रताप सिंह की धर्मपत्नी कुसुम सिंह के नेतृत्व में महिलाओं का दल विश्वविख्यात ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी महाराज के दर्शनों के लिए वृन्दावन आया।यहां उन्होंने गोवर्धन के पंडित रामनिवास गुरुजी व पंडित जयगोपाल शास्त्री के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।प्रतिनिधि मंडल में तृप्ता शाहा,चेतना शाहा, अनुश्री, प्रज्ञा सिंह, संध्या जोशी व कल्पना गिरि आदि थी। इन सभी ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के समक्ष अपना माथा टेक कर विश्वशांति की कामना की।साथ ही सभी महिलाओं ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हम सभी ब्रज-वृन्दावन के दर्शन कर अत्यंत अभिभूत हैं।हमारी हार्दिक इच्छा है कि बांके बिहारी हम सभी को बार- बार श्रीधाम वृन्दावन में बुलाते रहें।
इस अवसर पर उड़िया बाबा आश्रम, ब्रजभूमि कल्याण परिषद, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा, ब्रज साहित्य सेवा मंडल व ब्रज सेवा संस्थान आदि के पदाधिकारियों ने नेपाल से आए दल का भावभीना स्वागत किया।
स्वागत समारोह में पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, हरीश अग्रवाल, डॉ. राधाकांत शर्मा,दिनेश कौशिक , आचार्य ईश्वर चंद्र रावत आदि ने माल्यार्पण करके एवं शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह, ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला भेंट कर उनका स्वागत किया।संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने