जौनपुर। अभियान चलाकर  पात्रों को लाभ दिलाएं प्रधान - जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में जनपद के ग्राम प्रधानों के उन्मुखीकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य है कि प्रधानों के उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना है। ग्राम प्रधान को पता होना चाहिए कि योजनाओं के संबंध में पात्रता की शर्तें क्या है।
         
जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पात्र लोगो को लाभ दिलाने का कार्य करें। ग्राम पंचायतों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पर बने सचिवालय उनको शत-प्रतिशत सक्रिय करें। ग्राम प्रधान सचिवालय पर समय निर्धारित कर बैठे, घर से कार्य करना पूरी तरह से बंद कर दे। ग्राम सचिवालय पर लेखपाल, सचिव, आशा एएनएम को बैठने का रोस्टर जारी किया गया है, यदि लेखपाल, सचिव सचिवालय पर नहीं बैठ रहे हैं उसकी सूचना उप जिलाधिकारी को दे और सबकी उपस्थित पंजिका बनाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सचिवालय में सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी पेन्टिंग करा दे। जिला पंचायत राज अधिकारी सन्तोष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीडीपीओ मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने