संवाददाता रणजीत जीनगर
 जालौर:- राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जालौर के तत्वावधान में जिला स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता दिनांक 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक जालौर स्टेडियम में आयोजित की गई, सीओ स्काउट एम आर वर्मा ने बताया कि, जिसमें स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने  श्री बखेडू राम स्काउटर रा उ मा वि कुआरडा, श्री छगनलाल स्काउटर राजकीय प्राथमिक विद्यालय डिग्गीयाली सायला एवं श्री कानाराम भारद्वाज सहायक सचिव स्थानीय संघ जालौर के कुशल निर्देशन में सराहनीय सेवाएं दी, और 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी एवं मुख्य समारोह में गांधी जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 3000 छात्र-छात्राओं को जल सेवा एवं नाश्ता वितरण में स्काउट गाइड, रोवर रेंजर ने सेवाएं दी जिसकी  जिला प्रशासन ने सेवा कार्य की स्काउट गाइड की प्रशंसा की,

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने