जौनपुर। श्री संकट मोचन हनुमान जी के वार्षिक उत्सव पर शहर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

जौनपुर। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट (हनुमान जी मंदिर) बीआरपी इंटर काॅलेज जौनपुर के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा को ट्रैफिक इन्सपेक्टर अहमद हसन व जनपद के वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक डा.विनोद सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया।
      
शोभा यात्रा में जौनपुर शहर सहित आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में आगे- आगे भगवान हनुमान की प्रतिमा तो उसके पीछे शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं। समाजसेवी अरुण शुक्ला राजू के संयोजन में शाम को भव्य भजन संध्या में जनपद के वरिष्ठ कलाकारों ने हाजिरी लगाई। जिसमें पूर्वांचल के वरिष्ठ गायक एवं मंच संचालक अवनीन्द्र तिवारी ने हे दुःख भजन मारुति नंदन गाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया। कार्यक्रम में जिले के त्रिलोचन महादेव निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ की उपस्थिति ने चार चाँद लगा दिया। कार्यक्रम में जनपद के गायक कलाकार सुरेश वाडेकर के शिष्य रंजन दुबे ने दुनिया चले ना श्री राम के बिना भजन सुनाकर वाह वाही लूटी। वहीं सुप्रसिद्ध गायक कन्हैया लाल यादव, आल्हा गायिका कुसुम लता, गायक लेखक ईश्वरी तिवारी, सुप्रसिद्ध गायक पंकज यादव त्यागी  ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजन से श्रोताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया। मन्दिर के महंत पंडित विधु प्रकाश शुक्ल ने कलाकारों को प्रतीक चिन्ह व अगंवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्युत कर्मचारी संघ प्रदेश पदाधिकारी निखिलेश सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री संतोष सिंह,भारतीय  द्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जय किशन साहू जैकी, दुर्गापूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, ज्योतिषाचार्य डा.रजनीकांत द्विवेदी,पत्रकार डा. मधुकर तिवारी, दिलीप शुक्ला ब्युरो चीफ दैनिक भास्कर, संदिप श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का शानदार संचालन डाॅ. हर्षित गुप्ता ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने