जौनपुर। सोनी जायसवाल जेसीआई जौनपुर चेतना की बनीं अध्यक्ष

मीरा अग्रहरी सचिव और सरला माहेश्वरी कोषाध्यक्ष की गई मनोनीत

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की एक आवश्यक बैठक शहर के मध्य स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी रीता कश्यप के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से 2023 वर्ष के अध्यक्ष पद के लिए सोनी जायसवाल का नाम तथा सचिव मीरा अग्रहरि एवं कोषाध्यक्ष के लिए सरला माहेश्वरी का नाम पर सदस्यों द्वारा चर्चा करते हुए सभी पूर्व अध्यक्ष के सुझाव पर उपयुक्त नामों पर सर्वसम्मति बनी!
        
यशिता शर्मा के द्वारा जेसीआई आस्था पाठ के द्वारा साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों के साथ सदस्यों का स्वागत किया। चुनाव अधिकारी रीता कश्यप ने सदस्यों के द्वारा 2023 के नेतृत्व का चुनाव/चयन में हिस्सेदारी की बात कही संस्थापक अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए 2023 में अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता तथा पूर्व अध्यक्ष चारू शर्मा ने संयुक्त रुप से जेसीआई संस्था के मूलभूत चीजों के बारे में संस्था के सदस्यों के साथ साथ पदाधिकारियों को भी नई जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी तथा पूर्व अध्यक्ष मधुरानी गुप्ता ने नवनिर्वाचित टीम के उत्साह को बढ़ाते हुए हर समय संस्था के हित के लिए अपना पूरा सहयोग देने के लिए कहा नवनियुक्त अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अपने उद्बोधन में 2023 वर्ष को संस्था के सभी सदस्यों का सहयोग लेते हुए ऐतिहासिक वर्ष बनाने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से डॉली गुप्ता,मंजू जायसवाल,अनीता सेठ, इंदिरा जायसवाल, शालिनी, रजनी साहू, शिल्पी जायसवाल, चमन जैन, रिंकी जायसवाल संचिता बैंकर, अनन्या अग्रहरि, राज आदि सदस्य उपस्थित रहे। साधारण सभा का सफल संचालन जेजे चेयरमैन जयंती श्रीवास्तव ने किया,आए हुए सभी सदस्यों का आभार नवनियुक्त अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने