संवाददाता रणजीत जीनगर
दौसा:- नेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन राज्य शाखा दौसा द्वारा नेतृत्व करते हुए नौ सदस्यीय युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं का दल 21 सितंबर को हरियाणा राज्य के हिसार जिले में स्थित चौ. रणवीर सिंह अॉडिटोरियम जीजेयू एस एंड टी में पहुँचा |
समारोह के मुख्यातिथि स्वामी धर्मबंधु, हरियाणा सरकार के विधुत मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला, ओ.एस.डी सीएम हरियाणा एंव सिंगर गजेन्द्र फौगाट द्वारा टीम एन.एस.ओ राजस्थान को नेशनल सोशल आर्गेनायजेशन के द्वितीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ' युवा शिखर सम्मेलन और सांस्कृतिक उत्सव 2022 ' में बतौर प्रतिनिधि प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार मेहरा को अतिथियों के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया |
राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मेहरा के नेतृत्व में दौसा जिले के जिलाध्यक्ष हीरालाल महावर, उपाध्यक्ष विकास सैनी, ग्लर्स विंग जिलाध्यक्ष निकिता नरानिया, बाँदीकुई ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, अलवर जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा, बीकानेर जिलाध्यक्ष मनीष स्वामी, सिरोही समन्वयक संजय सैन आज़ाद व दर्शन नामनेर आदि युवा साथियों ने सक्रीय सहभागिता की |
इस अवसर पर संस्थापक एन.एस.ओ भारत जितेन्द्र नरवाल, राष्ट्रीय सचिव बलराज खोड़िया, राष्ट्रीय समन्वयक एंव नेशनल यूथ अवार्डी प्रदीप मैहला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज शर्मा और कोषाध्यक्ष कुलदीप प्यौंत, मध्यप्रदेश नेशनल यूथ अवार्डी शुभम चौहान, प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र एंव नेशनल यूथ अवार्डी रणजीत सिंह राजपूत, उत्तर प्रदेश स्टेट अवार्डी मोहित शर्मा, चाय सुट्टा बार के युवा व्यवसायी अनुभव दुबे एंव यूथ अॉइकन व हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने