ब्यूरो चीफ विकाश कुमार निषाद की रिपोर्ट

अंबेडकर नगर ÷ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की 20 वर्षों के राजनैतिक सफर को रेखांकित करने वाली पुस्तक मोदी@ 20 पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में गोष्ठी को भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर संदीप तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,डाक्टर आशुतोष शुक्ला ने संबोधित किया।
        राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में संपन्न मोदी @ 20 पुस्तक पर आयोजित गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए भाजपा महामंत्री विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के विज्ञान भवन में इस पुस्तक का विमोचन तत्कालीन उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया था।उन्होंने कहा कि पुस्तक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प से सिद्धि तक के सफर को रेखांकित करते हुए उनके सार्वजनिक और राजनैतिक जीवन के 20 वर्षों की लेखा जोखा लिखी गई है।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जिस प्रकार से जनता और देश के लिए त्याग और समर्पण से कार्य किया है।वह अपने आप में एक मिशाल है।श्री गुप्ता ने कहा कि मोदी जी ने मानव से महा मानव बनकर जिस प्रकार से देश की अर्थ व्यवस्था और विकास की बड़ी रेखा को खींचा है उसकी सराहना पूरा देश कर रहा है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के प्रधान मंत्री बनने के पूर्व देश की अर्थ व्यवस्था खस्ता हाल में थी लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश मांगने वाला नहीं देने वाले देश के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो चुका है।उन्होंने कहा कि मोदी जी मुख्य मंत्री बने गुजरात की कच्छ भुज के भूकंप की त्रासदी में भारी तबाही की चुनौती से मुकाबला करने की समस्या सामने खड़ी थी।लेकिन दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के धनी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 4 हजार राजमिस्त्री को लगाकर 9 हजार घरों को रिकार्ड 11 माह में बनवाकर पीड़ितों को सौंपने का कार्य किया।मोदी जी ने गुजरात में कृषि महोत्सव रथ निकल कर सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को उनके घरों पर पहुंचाया।
        गोष्ठी को विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,सत्य साईं हास्पिटल के निदेशक आशुतोष शुक्ला ने संबोधित किया।भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय के संयोजन में हुए गोष्ठी का इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर संदीप तिवारी ने संचालन और मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
             विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी एवम जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा बेवाना में किया।
          गोष्ठी कार्यक्रम में कालेज के सभी बच्चों सहित प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी,विद्यार्थी परिषद प्रदेश मंत्री देवेंद्र मिश्र,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,संजू देवी,चेयर मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता गुड्डू,ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,प्रोफेसर विशाल सिंह,डाक्टर प्रभुदत्त द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,अंजू पाण्डेय,भाजपा नेता अनुराग त्रिपाठी, विवेकानंद सिंह,अम्बिका जायसवाल,सुधांशु त्रिपाठी,उपमा पाण्डेय,रमेश यादव,डाक्टर अमित त्रिपाठी,रवींद्र पाण्डेय,सीतांशु त्रिपाठी,डाक्टर संतोष सिंह,प्रतीक उपाध्याय,अमित सिंह,दीपक तिवारी, संदीप श्रीवास्तव,अनुराग जायसवाल, कुलदीप अग्रहरि,गौरव दुबे,अतुल द्विवेदी,विपिन पाण्डेय,संगम पाण्डेय,संजय सिंह आदि शामिल रहे।


 *खबर एवं विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर_9838550303,8112931792*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने