उतरौला(बलरामपुर) राप्ती नदी का जल स्तर बढ़ते ही गांव में पानी घूसने से आधा दर्जन से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। दर्जनभर से अधिक गांव पानी से घिरे हैं। 
उड़द अरहर व मक्का फसलों के साथ साथ सब्जी के फसलों को नुकसान हुआ है। नदी के किनारे लगी धान के फसल भी तबाह हो गया है।मार्गो पर बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। जिससे लोगों को भोजन बनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
राप्ती का जलस्तर बढ़ते ही नदी के तटवर्ती गांवों में तबाही मचा दी है। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। राप्ती नदी का पानी ग्राम महुवाधनी के मजरा निर्भाडीह,देवरिया अर्जुन,ढक्कन डीह आदि गावों के रास्तों पर कमर तक पानी हो गया है। निर्भाडीह गांव के परदेशी,किशुन बिहारी,खैरू,रक्षाराम,अग्गन,गूंठे,धनीराम,पितंबर,शिव पूजन,साधू,इन्द्रदेव,अवध बिहारी,बेचन लाल,राम अवतार के घरों तक पानी भर  गया है।
तथा आसपास के अधिकांश गांव पानी से घिर गए। नदी के कटान से खेतों में लगे फसलों का भी काफी नुकसान पहुंचा है।गांवों के मुख्य मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने