हवस की शिकार हुई बेजुबान मवेशी, गर्भवती हालत में चली गई जान 

 हमारे भारत देश में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। जिसका वर्णन वेद-पुराणों में तक दिया गया है। कहते है कि गाय में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है। यहां तक की हम तो गाय की पूजन तक करते है। भारत की नहीं कुछ अन्य देशों में तक गाय का पूजन किया जाता है। नेपाल देश ने तो गाय को राष्टीय पशु का दर्जा तक दिया है। लेकिन आज जो खबर बताने जा रहा हूं वह हैरान कर देनी वाला मामला है। पश्चिम बंगाल में गाय से क्रूरता का एक घिनोना मामला सामने आया है जहां पर 29 साल के एक युवक ने बुधवार को एक गर्भवती गाय को अपनी हवस का शिकार बनाया और रेप कर दिया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरी घटना दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना प्रखंड की है। आरोपी की पहचान प्रद्युत भुइया के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता के उत्तरी चंडनपीडी की रहने वाली आरती भुइया और उनके परिवार ने शिकायत की थी कि कुछ दिन पहले उनके पडोसी प्रद्युत भुइया घर के पीछे गौशाला में घुसा और उनकी एक गाय के साथ बलात्कार कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आधी रात के आसपास बलात्कार के बाद गर्भवती गाय से बहुत ज्यादा खून बहने लगा और गाय की मौत हो गई।
शिकायत के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और उस पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी द्वारा इस तरह की हरकत किए जाने से गांव के पूरे लोग आक्रोशित है। चंदनपीडी गांव के एक निवासी का कहना है कि लडके को उसके अमानवीय कृत्य के लिए खौफनाक सजा मिलनी चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी खेतों से बकरियां, वाहन, सब्जियां चुराने जैसे गैरकानूनी काम भी कर चुका है।
आपको बता दे कि जून माह में ऐसा ही एक जघन्य अपराध दक्षिण दिनाजपुर के हरिरामपुर थाना क्षेत्र में सामने आया था। इस बात का पता चलने के बाद इलाके में खासा हड़कंप मच गया था। गाय के मालिक ने पहले ही एक युवक के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन युवक फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार हरिरामपुर थाना क्षेत्र के शिरशी ग्राम पंचायत के बारबरा क्षेत्र में शिउली घोष नाम की गृहिणी ने तीन गायों को खेत में बांध दिया था। दोपहर के समय गाय को खेत से ला रहे थे तो देखा कि गाय नहीं है फिर गाय की तलाश करते हुए देखा कि गाय खेत में है, लेकिन, जब वह गाय लाने गयी तो उसका पड़ोसी गाय के साथ बलात्कार कर रहा था। तभी गृहिणी चिल्लाने लगी। उसकी चीख-पुकार पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच घटना के बाद युवक फरार हो गया था। उसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने