चेयरमैन सरिता गुप्ता ने दो मार्गों का किया लोकार्पण

गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों  9838411360
अम्बेडकरनगर। शासन के निर्देश अनुसार अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने दो मार्गो का नामकरण किया। पण्डाटोला वार्ड में मनुशर्मा मार्ग एवं सिझौली वार्ड में महाराजा सुझावल मार्ग का लोकार्पण अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर के कर कमलों द्वारा किया गया।
उक्त मार्ग का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री पुरस्कार से विभूषित स्व. हनुमान प्रसाद शर्मा मनुशर्मा के नाम पर किया गया है। मनुशर्मा ने कई पुस्तकों की रचना की है। जिनमें कृष्ण की आत्मकथा, द्रौपदी की आत्मकथा, कर्ण की आत्माकथा, गान्धारी की आत्मकथा, द्रोण की आत्मकथा के साथ साथ अपनी जीवन कथा का वर्णन फेरीवाला नामक पुस्तक सहित सैकड़ों पुस्तकें हैं। पद्मश्री पुरस्कार से विभूषित मनुशर्मा प्रधानमंत्री मोदी के नवरत्नों में से एक रत्न थे।
खबरों व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे- 9838411360

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने