मथुरा ।।
ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति   रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा नगर निगम की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से गृह व जल टैक्स को लेकर की , संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने अपनी शिकायत में कहा गया मथुरा नगर निगम के द्वारा गृह व जल टैक्स को लेकर प्राइवेट कंपनी से सर्वे करवाया गया इस कंपनी ने सर्वे को अपने मनमाने तरीके से किया  जिससे नगर निगम मथुरा के द्वारा लोगों को टैक्स के नाम पर अनावश्यक रूप से गृह व जल टैक्स 5 गुना से भी अधिक भेज दिया जिससे समय पर टैक्स भरने वाले लोगों ने टैक्स को रोक लिया | जिससे सरकार को नुकसान हुआ है लोग नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं इस प्रकार की शिकायत नगर निगम से किए जाने के बाद भी आज तक नहीं है कोई कार्रवाई इसलिए उपरोक्त कंपनी पर जुर्माना लगाते हुए उपरोक्त सर्वे को रद्द कर पुनः सर्वे कराया जाय और जनता की जागरूकता में सर्वे हो । ये कंपनी किस प्रकार सर्वे कर गई क्या आधार रहा । कंपनी द्वारा नौसिखिए लगा कर केवल औपचारिकता की गई है  न घरों के माप सही है न उम्र न मालिक न किराया न सीवर की जानकारी नहीं | इसलिए मथुरा नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई की जाये |                            
राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने