ऋषभ संगीत विद्यालय के तत्वावधान में सोमवार की देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
        सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ संगीत विद्यालय की अध्यक्ष डॉ नीरजा शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। छात्र दिव्यांश ने नन्हें से कदम लेकर, अलंकृत ने गीत प्रस्तुत किया-जो बोयेगा वही पायेगा, मुदिता राजकमल ने छुओ मत श्याम गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। मांडवी तिवारी ने चलो मन गंगा यमुना तीर व अमन मिश्रा ने लुट गये हाँ लुट गए गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
 सलोनी एन्ड ग्रुप ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की अध्यक्ष डॉ नीरजा शुक्ला ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षक अमन मिश्र ने सभी का स्वागत किया तथा शालिनी सोनी ने आभार व्यक्त किया।
उमेश चंद्र तिवारी
हिन्दीसंवाद न्यूज़
बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने