मथुरा।।
वृन्दावन।परिक्रमा मार्ग स्थित ललिता आश्रम में चल रहे आश्रम के संस्थापक व प्रख्यात संत स्वामी दीनदयालु पाण्डेय महाराज के अष्टदिवसीय प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत संत-विद्वत सम्मेलन का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।
संत-विद्वत सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि स्वामी दीनदयालु पाण्डेय महाराज धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य निधि हैं।इन जैसी विभूतियों से ही ब्रज मंडल शोभायमान है।मैं उनके प्राकट्य दिवस पर उनकी चिरायु की कामना करता हूं।
आनंदम आश्रम के अध्यक्ष संत रीतेश्वर महाराज ने कहा कि  
स्वामी दीनदयालु पाण्डेय महाराज विभिन्न धर्म ग्रंथों के प्रकांड विद्वान हैं।उनका आध्यात्मिक जीवन अत्यंत समृद्ध है।वह आज भी अपनी 90 वर्ष की आयु में सनातन धर्म का  सघन प्रचार-प्रचार कर रहे हैं।जो कि अति प्रशंसनीय है।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख समाजसेवी पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि स्वामी दीनदयालु पांडेय महाराज नर सेवा को नारायण सेवा मानते हुए समूचे देश में विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित कर रहे हैं।
ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि स्वामी दीनदयालु पांडेय महाराज जैसी विभूतियां हीं हमें ईश्वरीय सत्ता की अनुभूति कराती हैं।उनका दर्शन व श्रवण दोनों ही कल्याणकारी हैं।
गौरी गोपाल आश्रम के अध्यक्ष व प्रख्यात भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि मैं स्वामी दीनदयालु पांडेय महाराज का विशेष कृपा पात्र हूं। मैंने कई वर्षों तक ललिता आश्रम में रहकर महाराजश्री से श्रीमद्भागवत की शिक्षा ग्रहण की है।उनके आशीर्वाद से ही आज गौरी गोपाल आश्रम फल-फूल रहा है।
संत-विद्वत सम्मेलन में आचार्य रामनिहोर त्रिपाठी, आचार्य अवधेश दुबे,मुख्य यजमान एस.पी. सिंघला(पंचकूला), आचार्य बद्रीश,स्वामी आदित्यानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज,आचार्य चंद्रभूषण शुक्ला,आचार्य गंगाधर पाठक,मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी,आचार्य नेत्रपाल शास्त्री,भागवत भूषण यदुनंदनाचार्य महाराज,आचार्य व्यासनंदन महाराज,युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, सुरेश सक्सेना,आचार्य रामसुदर्शनाचार्य महाराज,वेदांत आचार्य व ईश्वरचंद्र रावत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सम्मेलन के अंतर्गत स्वामी दीनदयालु पाण्डेय महाराज के द्वारा धर्म,अध्यात्म एवं लोक कल्याण के क्षेत्र में की गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए ब्रजभूमि कल्याण परिषद एवं ब्रज साहित्य सेवा मंडल के द्वारा उनका सम्मान किया गया।पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ व डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने महाराजश्री को प्रशस्ति पत्र,ठाकुरजी का चित्रपट,अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला भेंट किया।संचालन आचार्य रामनिहोर त्रिपाठी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन एस.पी. सिंहला(पंचकूला) ने किया।

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने