सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्रों पर कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक लगाई गई


गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों, 9838411360
अंबेडकरनगर।  भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना निरोधी वैक्सीन की तीसरी खुराक लगवाने वाले लोगों की सहायता के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में कैम्प लगाया।जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के प्रमुख नेता शामिल रहे।
            विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी में मंडल अमरजीत मौर्य,अधीक्षक गौतम मिश्र के साथ शिविर का उद्घाटन कर कोरोना पीड़ितों की वैक्सीन लगवाए जाने में सहयोग करवाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना पीड़ितों की दवा से लेकर विभिन्न प्रकार से जनता की सेवा की है।विश्व महामारी से जनता को सुरक्षित रखने में भाजपा सरकार ने बहुत सारे कार्य किए हैं।
                 भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मीरानपुर सी एच सी में कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक के लिए लगी विशेष कैम्प का उद्घाटन कर कहा कि कोरोना काल की विश्व व्यापी विभीषिका से निपटने के लिए बृहद स्तर पर कार्य कर महामारी से अधिसंख्य लोगों को बचाया और कोरोना काल में गरीबों को फ्री राशन और गांवों में उनके पास ही रोजगर दे कर उनको आजीविका दिया था।आज पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन से शुरू सेवा पखवाड़ा अंतर्गत कोरोना  की तीसरी खुराक फ्री में लगाकर जनता को बड़ी राहत दी है।जिलाध्यक्ष के साथ जिला मंत्री संजय सिंह,पंकज वर्मा,गया प्रसाद वर्मा, जिला संयोजक आईटी मनीष मिश्र,नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,उमा शंकर सिंह उपस्थित रहे।
        जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने सी एच सी टांडा में शिविर का उद्घाटन कर मरीजों का सहयोग किया।उन्होंने केंद्र के अधीक्षक से कहा कि किसी को वैक्सीन की तीसरी खुराक मिलने में कोई परेशानी नहीं हो इसका विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
          सी एच सी बसखारी में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कोरोना मरीजों से बात कर उनकी समस्या का निराकरण तत्काल कराते हुए कहा कि भाजपा सरकार और भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा में हमेशा खड़े रहते हैं।भाजपा ही स्वच्छ और निर्भीक सरकार दे रही है।शेष पार्टियों की सरकारें भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा देकर जनता का जीना मुश्किल कर दिया था।कार्यक्रम के जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने बताया कि आज की शिविरों में कुल 1877 लोगों को बूस्टर डोज की वैक्सीन लगी।
        जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आलापुर में मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद,अनन्त राम मिश्र ने भियांव सी एच सी में कोरोना कैम्प में तीसरी खुराक लगवाने में लोगों का सहयोग किया।जनपद की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भाजपा मण्डल रणंजय सिंह,महेंद्र प्रताप वर्मा,राजेंद्र निषाद,सुनील गुप्ता,रामधनी वर्मा ने भी कैम्प में भाग लेकर लोगों की सहायता किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने