प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस रक्तदान देकर के मनाया गया


रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा० मिथिलेश त्रिपाठी ने फीता काट कर किया

         गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
        मो०नं०- 9838411360
अम्बेडकरनगर।  भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन और भाजपा जिलाध्यक्ष डा० मिथिलेश त्रिपाठी के निर्देशन में सेवा पखावारा के अंतर्गत युवा मोर्चा के तत्वावधान में जनपद के तीन स्थानों पर रक्त दान कर प्रधान मंत्री का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया।
       जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा० मिथिलेश त्रिपाठी ने शिविर के जिला प्रभारी युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर विवेक सिंह मोनू पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह,जिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओम प्रकाश,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ फीता काट कर किया।
      रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर भाजपा जिलाध्यक्ष डा० मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश सेवा के 20 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है जिसके अंतर्गत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा भाव का अनुसरण कर समाज की सेवा के लिए महादान रक्तदान कर सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण रक्त का दान महादान है।जो किसी का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगा।
          युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर विवेक सिंह मोनू ने कहा कि भाजपा प्रदेश के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिन रक्तदान कर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रक्त शिविर आयोजित कर मना रहे हैं।उन्होंने कहा कि मानव जीवन बचाना धरती का सबसे बड़ा पुण्य है।जिसमे युवा मोर्चा कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का कार्य कर रहे हैं।
        भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा ने बताया कि वीर सिंहपुर सया की शिविर का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,टांडा की शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने किया।
         जिला अस्पताल में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधान मंत्री के जन्म दिन पर मरीजों को फल वितरण कर नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना किया।

            रक्तदान शिविरों में रक्त केंद्र प्रभारी डा० ए एम त्रिपाठी,डा० रवि विक्रम,वीरेंद्र सिंह,आर पी चौहान,सत्य प्रकाश,अमित वर्मा,मधुसूदन ने रक्त संकलित किया।
        रक्तदान शिविर के जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने हिंदी संवाद को बताया कि सया में 20,टांडा में 33,ब्लड बैंक में 50 रक्त दाताओं ने रक्त दान किया।
           उक्त तीनों शिविर में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,डाक्टर आशुतोष सिंह,ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी,प्रतिनिधि रवींद्र पाण्डेय,प्राचार्य डॉ राकेश चंद्र तिवारी,डाक्टर संतोष सिंह,डा०अमित त्रिपाठी,डॉ राजेंद्र तिवारी,लेफ्टिनेंट हरीश सिंह,प्रकाश चंद्र त्रिपाठी,डॉ पारतोष सिंह,भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,जिला महामंत्री युवा मोर्चा अतुल मिश्र,संजीव सिंह,आदर्श चौधरी,रामकेवल वर्मा,आदित्य दुबे छोटू,डाक्टर अमित त्रिपाठी,उमा शंकर सिंह,सत्यम ओझा,प्रतीक उपाध्याय,गौरव दुबे,विपिन पाण्डेय,अनुज आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने