महराजगंज। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जौनपुर,महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत लोहिंदा चौराहे पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का जिलाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाण्डेय तथा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण सदैव राष्ट्र और समाज के लिए कुर्बानी दिया है और देता रहेगा। 25 सितंबर 2022 को आजमगढ़ में होने जा रहे सद्भावना सम्मेलन को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि इस सद्भावना सम्मेलन में सभी वर्ग धर्म और जाति के लोग उपस्थित होंगे। जहां पर तीन मंत्री और कई विधायक और सांसद उपस्थित रहेंगे। आप सभी जितने भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां उपस्थित हैं सभी भारी संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं। बैठक खत्म होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस श्रीकांत मिश्रा के यहां उनके पिता के त्रयोदशाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर श्रीपति उपाध्याय, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, डॉ अतुल कुमार दुबे, विनय मिश्रा, दिनेश शुक्ला, सुनील मिश्रा, डब्लू उपाध्याय, पारसनाथ उपाध्याय, माताफेर मिश्र, अमित पाण्डेय, राकेश तिवारी, जगदीश उपाध्याय, श्याम मिश्रा, विनोद मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने