महराजगंज। विधायक ने प्रधान कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन

जौनपुर,महराजगंज। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत असरोपुर में क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा ग्राम प्रधान धीरज चौबे द्वारा बनवाए गए कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। अपने संबोधन में विधायक ने ग्राम पंचायत असरोपुर के जनमानस के लिए कई योजनाओं से लाभान्वित करने का वादा भी किया। जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी देखने को मिली और उन्होंने यह भी कहा कि प्रधान कार्यालय बन जाने से ग्रामीणों को जरूर सुविधा और लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यालय का उद्घाटन वशिष्ठ महाराज द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण पूजा अर्चना करके किया गया। अंत में ग्राम प्रधान धीरज चौबे द्वारा सभी आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर यादवेंद्र दुबे, राहुल मिश्र, आजाद सिंह, सोभनाथ उपाध्याय, अशोक पाल, रामकिंकर उपाध्याय, धर्मेंद्र गौड़, सत्येंद्र मिश्र, संकठा प्रसाद उपाध्याय, फूल चंद्र पटेल, शैलेश दुबे, सिंटू उपाध्याय, धनीराम चौहान, बड़े लाल शुक्ल, इंद्रजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने