हमें सभी बंधुओं के साथ घुल मिल कर रहना चाहिए-धर्मराज निषाद


       गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
            9838411360
अंबेडकरनगर। प्रधान मंत्री के जन्म दिवस से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा मनाए जाने की कड़ी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत विविधता में एकता कार्यक्रम शहजादपुर के पहितीपुर रोड़ पर स्थित कुमार लान में सम्पन्न हुआ।
              कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने कहा कि भारत विविध प्रांतों में बंटा हुआ है,जिसको एक सूत्र में पिरोने का कार्य प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा से करने का सौभाग्य हम सभी को प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि हर प्रांत की खान पान,भाषा और बोली अलग अलग है लेकिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन के सेवा सप्ताह की कार्यक्रमों के अंर्तगत भाजपा कार्यक्रम कर अन्यत्र प्रांतों के स्थानीय निवासियों का मान सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
           विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि विविधता में एकता के विचार को अंगीकृत करने का आवाहन करते हुए विहार से आकर जनपद में व्यवसाय और अन्य कारणों से निवास करने वाले भाइयों का अभिनंदन किया।कहा कि भाजपा सम्पूर्ण भारत के विभिन्न हिस्सों से आकर निवास कर रहे हैं उनके साथ एक स्थान पर एकत्रित हो कर कार्यक्रम का आयोजन किया है।वह भाजपा के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश की विचार धारा को प्रदर्शित करता है।
      पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद ने कहा कि देश के किसी भी प्रांत के निवासी हैं वह हमारे अपने हैं।हमें सभी बंधुओं के साथ घुल मिल कर रहना चाहिए।
       कार्यक्रम में विहार प्रांत के स्थानीय निवासी अवधेश बिहारी,हरि ओम निषाद,उदन निषाद,भीम निषाद,सुशील गौड़,जितेंद्र ठाकुर,कृष्ण,रिजवान का विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद के साथ माला पहना कर स्वागत करते हुए अभिनंदन किया।
          कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू ने मुख्य अतिथि और उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
            कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष डॉ आनंद बहल,नन्द कुमार तिवारी राना,आईटी संयोजक मनीष मिश्र, डॉ संतोष सिंह, डॉ अमित त्रिपाठी,सचिन आजाद पाण्डेय, उदित त्रिपाठी,विपिन पाण्डेय,सुरेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने