जौनपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार प्रतिबद्ध- अखिलेश सिंह

समाज के उत्थान के लिये लगातार कार्य कर रही सहकार भारतीः कुंवर प्रदीप सिंह

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती जौनपुर की मासिक बैठक सम्पन्न। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती जौनपुर की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू की अध्यक्षता में शहर के एक होटल में सम्पन्न हुई, जिसके मुख्य अतिथि काशी प्रान्त के विभाग संयोजक अखिलेश कुमार सिंह रहे। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार प्रतिबद्ध है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर मजबूत किया जाएगा और आने वाले सहकारिता के चुनाव में सहकार भारती पूरी ताकत के साथ चुनाव लडे़ंगी व जीतेंगी। जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सहकार भारती लगातार कार्य कर रही है। समाज का उत्थान सहकारिता के बिना सम्भव नहीं है। इस मूल मंत्र से अपने को जोड़कर कार्य करना है। महामंत्री भोला नाथ मिश्रा ने कहा कि सहकार भारती संगठन को ब्लाक एवं तहसील स्तर पर विस्तार करना जरूरी है। प्रत्येक पदाधिकारी इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें। महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता ने कहा कि जिले के हर ब्लाक के सहकारी कार्यालय में प्रेणा कैंटीन खोली जाएगी। उसमें समूह की महिला काम करेंगी। इसी प्रकार समूह के दीदी को बैंक सखी, विद्युत सखी के रूप में कार्य दिया जाएगा। संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने कहा कि संगठन को निचले स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर तक पहुंचना होगा और अधिक से अधिक लोगों को सहकार भारती से जोड़ना होगा। सह संगठन प्रमुख रजनी सिंह ने कहा कि महिलाओं के समूह के उत्पाद को आनलाइन के माध्यम से बिक्री की जाएगी और गरीब महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सह महिला प्रमुख रजनी साहू ने कहा कि सहकार भारती महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये कार्य कर रही है। उन्हें स्वयं सहायता समूह एवं सहकारी संस्थाओं से जोड़कर प्रशिक्षित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सहकार भारती के सदस्यता अभियान, स्वालम्बी भारत अभियान, नए सहकारी समितियों के पंजीकरण की जानकारी दी। पैक्स प्रमुख अजय कुमार सिंह ने पैक्स से सम्बन्धिात समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत कराते हुए सहकारी अधिकारियों के असहयोग की बात कही। बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सम्पर्क प्रमुख रविकांत सिंह, एस.एच.जी. प्रमुख किरन जायसवाल, मंत्री प्रदीप सिंह, संदीप जायसवाल, राजेश अष्ठाना, अमित जायसवाल, रिधित सेठ, सुनील जायसवाल, रूप नारायण माली आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विवेक सिंह ने किया। महामंत्री भोला नाथ मिश्रा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने