विकाश निषाद ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर की रिपोर्ट

अंबेडकर नगर ÷ जनपद के दौरे पर आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पहुंच कर जनप्रतिनिधियों,भाजपा जिला पदाधिकारी,पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व विधायक,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी,मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री,भाजपा मण्डल अध्यक्ष/प्रभारी के साथ बैठक किया।
      भाजपा जिला कार्यालय पहुंच कर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय और डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
       बैठक को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगठन का मंदिर पार्टी कार्यालय होता है।आने वाले 25 वर्षों में भाजपा की ही सरकारें रहेंगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि योजना रचना ऐसी बने की आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में जनपद की सभी निकायों में भाजपा का प्रत्याशी चुनाव जीते।कार्यकर्ता जो चाहता है उसे ही मैं भी चाहता हूं। कहा कि विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है।किसी से यदि शिकायत हो तो लिखित रूप में देना चाहिए।कार्यकर्ता ही भाजपा का भविष्य है।चुनाव लड़ा भाजपा प्रत्याशी ही हमारा नेता है।
         भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्य मंत्री जी ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं की मान को बढ़ाया है। हम सभी उनको अपने बीच पाकर अभिभूत हैं।उन्होंने उप मुख्य मंत्री और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी एवम जिला प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह,चेयर मैन सरिता गुप्ता ने स्मृति चिन्ह एवम अंग वस्त्र भेंट कर किया।
       संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।
          जिला कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक भी उप मुख्यमंत्री ने किया।
          जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह,शिव नायक वर्मा,पूर्व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,त्रिवेणी राम,अवधेश द्विवेदी,सुभाष राय,पूर्व विधायक अनीता कम,संजू देवी,जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह,सुधीर सिंह मिंटू,किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य,ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह,अनिल वर्मा मौसम,संजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर राना रणधीर सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,संतोष कुशवाहा,रफत एजाज,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा,दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद, उपमा पाण्डेय,बजरंगी पाठक,शाश्वत मिश्र,मनीष मिश्र,राजेश सिंह बबलू,लीलावती वर्मा,रोहित चौधरी,अमरनाथ सिंह,आदर्श चौधरी,के के पाण्डेय,रिंकल सिंह, डाक्टर विनोद कुमार,आकाश वर्मा,संजीव सिंह,राम किशोर राजभर,काजी नजमुल हुदा,अंजू पाण्डेय,राजेश चौहान,अमित पाण्डेय,अमित गिरी,मनीष मिश्र,डॉ शिव पूजन वर्मा,राम सूरत मौर्य,कमलेश मौर्य,संजीव मिश्र,सुनीता चौहान,विकास मोदनवाल,डाक्टर योगेंद्र मिश्र आदि शामिल रहे।


खबर एवं विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर_9838550303,8112931792

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने