प्रेसनोट/मंडलीय सूचना *

श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिये विशेष अभियान चलाते हुए 30 सितम्बर तक बनाये जायेंगे आयुष्मान/गोल्डन कार्ड 
 
        श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिये विशेष अभियान चलाते हुए 15.09.2022 से 30.09.2022 तक आयुष्मान कार्ड/गोल्डन कार्ड बनवाये जा रहे हैं। मंडल के सभी जनपदों मे समस्त जनसुविधा केन्द्र एवं राशन कार्ड वितरण से सम्बन्धित कोटेदारों, आरोग्य मित्र, आशा, ग्राम पंचायत सहायक आदि के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे हैं। 
       उन्होंने बताया कि गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिये आधार कार्ड, राशन कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड आवश्यक है। पंजीकृत निर्माण श्रमिक बन्धुओं से अपील है कि उक्त अभिलेखों सहित अपने निकटतम जनसुविधा केन्द्रों/ पंचायत भवन पर सम्पर्क कर अपना गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा लें। आयुष्मान कार्ड श्रमिकों व उनके परिजनों को अस्पताल में प्रति वर्ष 05 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करता है।उपश्रमायुक्त अयोध्या मंडल द्वारा बताया गया कि मंडल के सभी जिलों मे ऐसे ढाई लाख पात्र श्रमिकों की सूची पोर्टल से प्राप्त कर जिला पंचायत राज अधिकारी और जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मे बनाये गए नोडल अधिकारियो के माध्यम से आरोग्य मित्र और ग्राम पंचायत सहायक को उपलब्ध करा दी गयी है और सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारियो की भी ड्यूटी लगा दी गयी है, अबतक मंडल मे सुल्तानपुर मे 11945, अयोध्या मे 8656, बाराबंकी मे 3556, अम्बेडकर नगर मे 3671और अमेठी मे 2779 कार्ड बन चुके हैं.इस सम्बन्ध में किसी जानकारी के लिए अपने जनपद केस्थानीय श्रम कार्यालय अथवा अयोध्या मे खपराडीह कोठी, सिविल लाइन्स स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय मे सम्पर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने