आज़ादी का अमृत महोत्सव 


      नेशनल आर्गेनाईजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (NOBW) के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवम कार्यकर्ता बंधु-भगिनी को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि हमारा देश आज़ादी के 75वें वर्ष को "आज़ादी का अमृत महोत्सव" के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर हर भारतीय के मन मे राष्ट्रीयता एवम देश भक्ति का भाव जागे, इसलिए भारतीय मज़दूर संघ ने सम्पूर्ण देश मे आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है और इस उपलक्ष्य में निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन होना निश्चित हुआ है:-


   1. दिनाँक 06 अगस्त से 13 अगस्त 2022 तक आज़ादी पर जनजागरण/संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन 

        करना।

   2. स्वतंत्रता सेनानी/शहीदों का स्मरण कर उनके परिजनों को कार्यक्रम मे आदर भाव के साथ आमंत्रित  

       कर उन्हें सम्मानित करना।

   3. दिनाँक 14 अगस्त 2022 की शाम को सभी कॉलोनी, बस्ती एवम शहरों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ  

       मशाल जुलूस निकलना और इसमें ज्यादा से ज़्यादा संख्या में कामगार एवम उनके परिवार के सदस्यों 

       को भी शामिल करना।

   4. दिनाँक 15 अगस्त 2022  को हर घर में तिरंगा फहराना।

   5. संगठन के समस्त कार्यालयों में 15 अगस्त सुबह राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण करना है।


जय हिंद

NOBW ज़िंदाबाद

BMS अमर रहे

वन्दे मातरम

भारत माता की जय

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने