वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का विरोध कर दिया। इसी क्रम में भेलूपुर क्षेत्र के दुर्गाकुंड इलाके में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमन सोनकर ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ नीतीश कुमार के विवादित पोस्टर चिपकाए। पोस्टर में नीतीश कुमार को धोखेबाज और बिन पेंदी का लोटा लिखा हुआ था। बिहार में राष्ट्रवादी सोच की सरकार चल रही थी। भाजपा के नेतृत्व में गुंडाराज और अराजकता को खत्म किया जा रहा था। यह सब नीतीश कुमार को रास नहीं आया। इसलिए वहां चोर-चोर मौसेरे भाई हो गए। उन्होंने जंगलराज चलाने वाले राजद के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए हम लोग नीतीश कुमार के विरोध में शहर में पोस्टर लगा रहे हैं। साथ ही कहा कि हम अपने पोस्टर के माध्यम से यह दिखाना चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार कितने बड़े धोखेबाज और स्वार्थी हैं। उनका कोई चरित्र नहीं है और उनकी कोई विचारधारा नहीं है। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने