औरैया // आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई सड़कों पर दिनभर वंदे मातरम् गुंजायमान रहा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने भारतीय विद्यालय से राष्ट्रीय ध्वज लहराकर किया इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गोविंद नगर, बनारसीदास, कचहरी होते हुए इटावा रोड स्थित ब्लॉक गेट, सुभाष चौराहे होते हुए शहीद पार्क पहुंचे यहां पर प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, सांसद रामशंकर कठेरिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त ने महात्मा गांधी के अलावा शहीदों की प्रतिमाओं व स्मारकों पर माल्यार्पण कर नमन किया कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, विनोद दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, अर्पित दुबे, मोनू भदौरिया, विवेक पाठक, नितिन अवस्थी, दिलीप मिश्रा, विशाल शुक्ला, अनुराग त्रिपाठी, आदर्श पांडेय समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे घर-घर लगाएं तिरंगा
अछल्दा नेहरू युवा केंद्र ने सती माता माध्यमिक विद्यालय और स्वर्गीय महाराज सिंह इंटर कालेज इटैली में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जिला समन्वयक अनवर वारसी ने इस सराहनीय कार्य में लोगों से जुड़ने की अपील की इस दौरान, सत्येंद्र यादव, जय शिव मिश्रा, राज्य प्रशिक्षक महेश कुमार, नरेश सिंह, सर्वेश बाथम, विनय यादव, नेहा दीक्षित, आयुष सक्सेना आदि रहे भारत माता की जय के लगे जयकारे कंचौसी मानस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कस्बा में तिरंगा रैली निकाली। कस्बा में घूमने के बाद आंबेडकर तिराहा होते हुए स्कूल पहुंची। छात्र-छात्राओं ने कस्बा के लोगों को घर व दुकानों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया प्रधानाचार्य उपेंद्र शास्त्री ने शहीदों को याद किया। इस मौके पर श्याम नारायण तिवारी, इंदुकांत दीक्षित, अभिनय कुमार, प्रशांत दुबे, विजय सिंह सेंगर समेत अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने