खुटहन। हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही महिलाएं

जौनपुर,खुटहन। बड़नपुर आदर्श आँगनबाड़ी केन्द्र पर सोमवार को आयोजित महिला शसक्तीकरण गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राणा प्रताप यादव ने कहा कि महिलाए प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। जो भविष्य में देश के लिए खुशहाली का संदेश है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जहाज से लेकर रेलगाड़ी तक, पढ़ाई से लेकर खेल तक, बार्डर पर देश की सुरक्षा से लेकर परिवार के पालन तक, कहीं भी वे पीछे नहीं हैं। भारतीय संस्कृति यत्र नारी पूजंते रमंते तत्र देवता की रही है। समाज के कुछ अराजक तत्व इसके खिलाफ दुष्प्रचार कर नारियो का शोषण करने का कुत्सित प्रयास भी करते चले आ रहे हैं। उन्हें सही रास्ते पर लाने का काम कानून के दायरे में रहकर पुलिस कर रही है। जिसमें महिलाओं का सहयोग अपेक्षित है। थाना प्रभारी ने महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 तथा 112 पुलिस का नंबर महिलाओं को नोट कराते हुए कहा कि बिषम परिस्थिति में इन नंबरो पर फोन कर पुलिस की त्वरित सहायता ली जा सकती है। इस मौके पर प्रतिभा सिंह, सौरभ सिंह, अशोक, दिग्विजय सिंह, संतलाल सोनी, वंदना, संगीता, इशरावती, अमृता, सरिता आदि मौजूद रहीं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने