वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित श्री कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में प्रख्यात संत ब्रह्मलीन साध्वी गोपी वाला मां का त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं कार्यक्रमों के साथ प्रारम्भ हो गया है।महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी जटा वाली मां ने अपनी सदगुरुदेव साध्वी गोपी वाला मां के चित्रपट का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन व दीप प्रज्वलन किया।उन्होंने कहा कि हमारी सदगुरुदेव परम भजनानंदी व भगवद प्राप्त संत थीं।उनके रोम-रोम में संतत्व विराजमान था। वरिष्ठ साहित्यकार व महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि साध्वी गोपी वाला मां श्रीधाम वृन्दावन के प्राचीन स्वरूप की परिचायक थीं।उन्होंने श्रीधाम वृन्दावन में रहते हुए कृष्ण भक्ति की लहर को समूचे विश्व में प्रवाहित करके असंख्य व्यक्तियों का कल्याण किया। 
पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान से आए प्रख्यात संत स्वामी गीतानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि साध्वी गोपी वाला मां सहजता, सरलता,उदारता और परोपकारिता आदि सद्गुणों की खान थीं।यदि हम लोग उनके किसी एक गुण को भी अपने जीवन में धारण कर लें तो हमारा कल्याण हो सकता है।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यनंद महाराज, प्रमुख समाजसेवी देवीसिंह कुंतल,रामदेव सिंह भगौर,पूर्णिमा साधिका, पप्पू सरदार, पुरुषोत्तम गौतम, राजू शर्मा,रामप्रकाश सक्सेना,डॉ. विनय लक्ष्मी सक्सेना,पूनम उपाध्याय,पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ,युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा,आचार्य ईश्वरचंद्र रावत,
गोष्ठी बाबा,सदा ब्रह्मचारी,सुबोध ब्रह्मचारी,नमो ब्रह्मचारी, मनोज अग्रवाल,विजय बंसल,साध्वी नमिता साधिका,
तुलसी साधिका,आशा शास्त्री,रूपा साधिका,पूर्णिमा साधिका,मीरा साधिका,कोमल साहा,लीपिका राय,
कमला साध्वी आदि की उपस्थिति विशेष रही।
प्रातः काल विश्व शांति हेतु वृहद महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। जिसमें तमाम संतों, विप्रों व भक्तों - श्रद्धालुओं ने अपनी - अपनी आहुतियां डाली।सायं काल भजन संध्या का आयोजन किया गया।जिसमें कई प्रख्यात भजन गायकों ने राधाकृष्ण की महिमा से ओतप्रोत भजन का गायन कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने