वृन्दावन। रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीजी सदन (फोगला आश्रम) में श्रीभगवान भजनाश्रम व वृन्दावन रासलीला संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 14 दिवसीय भव्य झूलनोत्सव के अंतर्गत गिरिराज पूजा,गोवर्धन लीला व 56 भोग दर्शन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।रासाचार्य स्वामी डॉ. देवकीनंदन शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस महोत्सव के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी व विशिष्ट अतिथि गोवर्धन क्षेत्र के  विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह थे।इन दोनों के साथ श्रीभगवान भजनाश्रम के अध्यक्ष चांदबिहारी पाटोदिया,रोहतक के पूर्व न्यायाधीश गिरीश गुप्ता एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर उनका पूजन - अर्चन किया।
रासाचार्य स्वामी डॉ. देवकीनंदन शर्मा ने कहा कि श्रीगिरिराज गोवर्धन कलयुग के प्रत्यक्ष देवता हैं,जो साक्षात  रूप से ब्रजभूमि में विद्यमान होकर हम सब ब्रजवासियों की रक्षा करते हैं।साथ ही जो भक्त सच्चे मन से गिरिराज गोवर्धन की भक्ति करता है,गिरिराज बाबा उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
इस अवसर पर भागवताचार्य प्रदीप गौड़, पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ,रासाचार्य भारत भूषण शर्मा,सौरभ शर्मा, भजन गायक चंदन महाराज,युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा,आचार्य ईश्वरचंद्र रावत,वरिष्ठ पत्रकार दिनेश आचार्य, आचार्य रामविलास चतुर्वेदी आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन रासाचार्य स्वामी डॉ. देवकीनंदन शर्मा ने किया

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने